








बीकानेर Abhayindia.com कृष्णगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु 1008 पूज्यपाद वसंत गिरि महाराज के पावन सान्निध्य में 19 मार्च को अग्रवाल भवन में होने वाले 11 दिवसीय अति विराट पूजा, 9 कुंडीय विराट यज्ञ, तप एवं अनुष्ठान में बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धी कुमारी को कार्यक्रम उद्घाटन के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति के कुणाल कोचर ने बताया यज्ञ में 20 हज़ार किलो चंदन की लकड़ी, 7 हज़ार किलो घी, 12 हज़ार किलो मेवे आदि हवन सामग्री से हवन में आहुतियां दी जाएगी एवं महाराज के श्रीमुख से देवी कथा का अमृत बरसेगा। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन लगभग 10,000 श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। भाजपा नेता मोहन सुराणा, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र तंवर, अमित चोपड़ा, सुरेंद्र कोचर, विमल पारीक उपस्थित रहे।


