Hometrendingमृदुल कच्छावा ने बीकानेर के नए पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला, संगठित...

मृदुल कच्छावा ने बीकानेर के नए पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला, संगठित अपराधों पर करेंगे सख्‍त कार्रवाई

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने आज अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीकानेर में कानून एवं व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से बनाए रखने एवं संगठित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आपसी सामंजस्‍य से काम किया जाएगा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्‍करी, अवैध खनन सहित अन्‍य चुनौतियों का मुस्‍तैदी से मुकाबला किया जाएगा। इसके लिए सख्‍त कार्रवाई करने की रणनीति बनाई जाएगी।

आपको बता दें कि मृदुल कच्छावा राजस्थान कैडर के 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें अपराधियों के बीच उनके खौफ के कारण “रियल लाइफ सिंघम” के रूप में जाना जाता है। हाल ही में, उन्हें नागौर से हटाकर बीकानेर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। नागौर में उन्होंने अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ जैसे सख्त अभियान चलाए हैं। कच्‍छावा मूल रूपे से बीकानेर जिले के गंगाशहर के रहने वाले हैं। उन्‍होंने बी.कॉम करने के बाद, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) की परीक्षाएं भी पास की हैं। इसके बाद वे 216वीं रैंक के साथ आईपीएस बने और धौलपुर, करौली, झुंझुनूं और नागौर जैसे विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ उन्होंने डकैतों और नशा तस्करों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular