Friday, May 15, 2026
Hometrendingजिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के खिलाफ लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के खिलाफ लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उदयरामसर निवासी सीमा यादव ने किशन दान चारण जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के खिलाफ लोकायुक्त में मुकदमा दर्ज करवाया है।

इसमें बताया गया है कि किशन दान चारण ने 11 वर्ष की लंबी अनुपस्थिति के बाद पुष्पा चौधरी अध्यापिका लेवल 2 को जालवाली वाली स्कूल से सीधे शहर में लगाकर पुरस्कार प्रदान किया था। उन्होंने इसके कार्यग्रहण आदेश में निदेशक से अनुमति प्राप्त करने का अंकन किया था। शिकायतकर्ता सीमा यादव ने उस पत्र की प्रति राजकाज से प्राप्त कर देखा तो उसे पत्र में ऐसी कोई अनुमति उन्हें प्रदान नहीं की गई थी बल्कि यह लिखा था कि राज्य सरकार के परिपत्र एवं निर्देशक के परिपत्र की पालना सुनिश्चित की जाये। जब सीमा यादव ने उसे उन परिपत्रों का अध्ययन किया तो उन परिपत्रों में लंबी अनुपस्थिति के कार्मिकों के खिलाफ 5 साल से ज्यादा अवधि के बाद टर्मिनेशन का प्रावधान लिखा हुआ था इस तरह से किशन दान चारण ने अपने मनमर्जी से भ्रष्ट तरीके से उस अध्यापिका को नए केवल राजकीय सेवा में 11 साल की अनुपस्थिति के बाद पुन: कार्यग्रहण करवाया बल्कि उसे शहर में पद स्थापित किया जबकि 11 वर्ष पूर्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालवाली, जो की बीकानेर से 70 किलोमीटर दूर है, मैं पदस्थापित थी। इस मामले में जब निदेशक स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो सीमा यादव ने लोकायुक्त की शरण ली और लोकायुक्त में समस्त दस्तावेजों सहित शिकायत भेजी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!