









बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं शिक्षा निदेशक के बीच हुई वार्ता की क्रियान्विति के प्रथम चरण में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा अधीनस्थ समस्त संयुक्त निदेशक, शिक्षा एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को पत्र जारी कर सहायक कर्मचारी से कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की 2025-26 तक की नियमित एवं रिव्यू डीपीसी आवश्यक रूप से अविलंब सम्पन्न करने के निर्देश दिए गए हैं।
आचार्य ने बताया कि संघ के नोटिस में दी गई शेष मांगों पर शासन एवं प्रशासन स्तर पर त्वरित कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


