Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में जल्‍द बजेगा निकाय चुनाव का बिगुल, मंत्री का दावा- समय...

राजस्‍थान में जल्‍द बजेगा निकाय चुनाव का बिगुल, मंत्री का दावा- समय पर होगा चुनाव

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

अलवर Abhayindia.com राजस्‍थान में निकाय चुनाव का बिगुल जल्‍द ही बज सकता है। इसे लेकर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का एक अहम बयान सामने आया है। उन्‍होंने दावा किया है कि निकाय चुनाव तय समय पर होंगे। आपको बता दें कि अंबेडकर नगर स्थित मीणा बालिका छात्रावास में आयोजित भामाशाह सम्मान एवं होली मिलन समारोह में शामिल होने आए मंत्री मीणा ने एलपीजी गैस की समस्या पर कहा कि समस्या को जितना दिखाया जा रहा है, उतना मामला गंभीर नहीं है। होर्मुज से रास्ता चालू होने के बाद यह किल्लत दूर हो जाएगी।

इससे पहले मंच से किरोड़ी ने बालिका छात्रावास के निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों को साधुवाद देते हुए कहा कि समाज की बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए छात्रावास का निर्माण कराना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बालिका छात्रावास निर्माण के लिए एक कमरे के निर्माण की राशि देने और अपने एक माह के वेतन का योगदान देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में कांति प्रसाद (थानागाजी विधायक), मांगीलाल मीणा सहित पूर्व मंत्री नसरू खां, केएल मीणा, पीएल मीणा, आरडी मीणा और बीपी मीणा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजा हसन खां मेवाती ने आक्रांता बाबर के विरुद्ध मातृभूमि की रक्षा के लिए खानवा के युद्ध में राणा सांगा की ओर से लड़ते हुए वीरता, पराक्रम और देशभक्ति की मिसाल पेश की और अलवर का नाम इतिहास में अमर कर दिया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने रमजान के पवित्र माह में मेव समाज की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में भी भाग लिया और प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!