HometrendingRajasthan Weather : 18 व 19 मार्च को बरसेगी राहत! बारिश के...

Rajasthan Weather : 18 व 19 मार्च को बरसेगी राहत! बारिश के साथ गिरेंगे ओले, गर्मी का अहसास होगा कम

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में बदलाव होने वाला है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 21 मार्च के मध्य एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 18 मार्च को बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना- कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी, श्रीगंगानगर जिलों में 40 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इसी तरह 19 मार्च को अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल- तिजारा, कोटा, कोटपूतली- बहरोड, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना- कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी, श्रीगंगानगर जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश व कहीं-कहीं ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, 16 और 17 मार्च को सतही गर्म हवाएं चलने पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है तो दूसरी तरफ रात में पारा सामान्य रहने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular