Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में हिन्‍दू धर्मयात्रा-2026 : श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज धर्मयात्रा में निभाएगा...

बीकानेर में हिन्‍दू धर्मयात्रा-2026 : श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज धर्मयात्रा में निभाएगा भागीदारी, धर्मसभा आयोजित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com चैत्र प्रतिपदा पर 19 मार्च को एम.एम.ग्राउंड से स्टेडियम तक निकलने वाली भव्य हिन्दू धर्मयात्रा के संबंध में रविवार को श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सोनी ट्रस्ट की ओर से रानी बाजार के मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन में ’’भारत माता की जय’’ आदिनारों के साथ धर्मसभा आयोजित की गई। हिन्दू धर्म यात्रा समिति एवं स्वर्णकार भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुई सभा में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के बड़ी संख्या में उपसि्ित सामाजिक बंधुओं ने हिन्दू धर्मयात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

धर्मसभा में राष्‍ट्रीय संत सरजू दास महाराज ने कहा कि हर समाज के बंधु अपने को सनातनी व हिन्दू होने का गर्प करते हुए धर्मयात्रा में अधिकाधिक भागीदारी निभाएं। सनातन धर्मावलम्बियों के वक्त परिस्थिति के साथ जागृति आ रही है। प्रत्येक मंदिर व मोहल्लों में भगवा ध्वज लहरा रहा है तथा लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि भारत की आन, बान व शान का प्रतीक सनातन धर्म व भगवा ध्वज है, इसकी मर्यादा को कायम रखने का दायित्व सभी सनातन व हिन्दू धर्मावलम्बियों का है।

हिन्दू धर्मयात्रा समिति के अध्यक्ष उद्योगपति गणेश बोथरा ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए सनातन धर्मावलम्बी संगठित प्रयास करें तथा धर्मयात्रा सहित सनातन धर्म के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। समिति के महासचिव भंवर पुरोहित ने कहा कि नासा सहित विश्व के अनेक वैज्ञानिकों ने सनातन धर्म व उसके के पौराणिक ग्रंथों को महान व उल्लेखनीय बताया है। उन्हांंने कहा कि हिन्दू धर्मयात्रा हिन्दू धर्म, संस्कृति को बचाने के लिए जन जागरण का उत्सव है। सनातन धर्म व हिन्दुओं के संगठित रहने पर ही देश व सुरक्षित रहेगा।

नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा का नववर्ष का यह उत्सव पूर्ण वैज्ञानिक है। भाजपा नेता वेद व्यास ने अपने लोकप्रिय गीतों व नारों से माहौल को पूर्ण सनातनमय बना दिया। उन्होंने बताया कि इस बार धर्मयात्रा में हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी, दिल्ली व पंजाब व गुजरात के कलाकारों की ओर से सचेतन झांकिया निकाली जाएगी। समिति के महासचिव शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2013 से निकल रही हिन्दू धर्मयात्रा में निरन्तर सभी जाति वर्ग व तबके के हिन्दुओं का जुड़़ाव बढ रहा है।

धर्म सभा में धर्मसभा के संयोजक मांगीलाल कूकरा, प्रेम डांवर, स्वर्णकार भवन के सचिव लीलाधर बुटण, हुक्माराम कांटा, मदन लावट, शिव कुमार सोनी मांडण, लालचंद सहित अनेक समाज के गणमान्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित नमिता सोनी के पिता दामोदर तोषावड़ का भी अभिनंदन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!