






बीकानेर Abhayindia.com मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 01.04.2017 से 2024-25 तक की रिव्यु, बकाया डीपीसी एवं 2025-26 तक की नियमित डीपीसी दिनांक 15.03.2026 तक आयोजित कर काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन के आदेश जारी नहीं होने पर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ 17 मार्च (मंगलवार) से शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि निदेशक से दिनांक 11.03.2026 को वार्ता में बनी सहमति के बाद भी सरकार एवं विभाग द्वारा केडर रिव्यु पदों की स्वीकृति पदवार, मदवार एवं कार्यालय एवं शालावार जारी कर आईएफएमएस पर अध्यतन नहीं की गई है, अब संस्थापन अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी की तिथियां शासन स्तर पर तय नहीं करवाई गई है, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की डीपीसी जो कि निदेशालय स्तर पर होनी है, उस क्रम में 01.04.2025 की मिश्रित वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई है, ना ही डीपीसी की तिथि तय की गई है, केडर रिव्यु 01.04.2017 प्रभावित तिथि से रिव्यु डीपीसी के सम्बन्ध में कोई कार्यवाही प्रकाश में नहीं आई है, निदेशक महोदय द्वारा दी गई सहमति एवं दिये गये निर्देश के बावजूद अधीनस्थ मण्डल अधिकारियों को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी के सम्बन्ध में निदेशालय स्तर से निर्देश जारी नहीं किये गये हैं, इसी प्रकार राजस्थान लोक सेवा आयोग सत्र 1986 में चयनित कनिष्ठ लिपिकों के वरिष्ठता एवं डीपीसी का मामला निस्तारित नहीं किया गया है। ज्ञातव्य रहे है कि दिव्यांगजन कार्मिकों के लम्बित मामलों, आरपीएससी 2018 की भर्ती के कनिष्ठ सहायकों के साथ-साथ ऑनलाईन काउंसलिंग के सम्बन्ध में भी निर्णय लेने में शासन एवं प्रशासन द्वारा नहीं लिया जा रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि संगठन के निर्णय से अवगत कराया जाता है कि आज दिनांक 15.03.2026 तक शासन एवं प्रशासन स्तर से संगठन को किसी प्रकार की सकारात्मक सूचना नहीं दी गई है अतः मजबूर होकर पूर्व नोटिस दिनांक 06.03.2026 में घोषित दिनांक 17.03.2026 (मंगलवार) को शिक्षा निदेशालय पर प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।


