






बीकानेर Abhayindia.com राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों यूनिट के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा राजस्थान दिवस समारोह के साप्ताहिक आयोजनों के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम आज प्रातः 7:00 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा ” विकसित राजस्थान रन 2026″ का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस एवं संकाय सदस्यों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया।
इसके पश्चात 10:00 बजे महाविद्यालय में स्वयंसेवकों के लिए भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजन किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं स्वयंसेवकों को राजस्थान से संबंधित डिजिटल क्विज प्रतियोगिता” राजस्थान को जाने” में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


