Hometrendingराजस्‍थान में पहली बार 12वीं कक्षा से पहले आएगा 10वीं कक्षा का...

राजस्‍थान में पहली बार 12वीं कक्षा से पहले आएगा 10वीं कक्षा का परिणाम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सेकंडरी (10वीं) परीक्षा का परिणाम अबकी बार सीनियर सेकंडरी (12वीं) से पहले ही घोषित कर दिया जाएगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो 10वीं का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने के आसार है।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में समय मिल सके। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि 12वीं में 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular