Hometrendingयुद्ध रोकने के लिए ईरान ने रखी तीन शर्तें, अमेरिका ने कहा-...

युद्ध रोकने के लिए ईरान ने रखी तीन शर्तें, अमेरिका ने कहा- वह हार की कगार पर है…

AdAdAdAdAdAd

दुनिया डेस्‍क Abhayindia.com अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। इस युद्ध का असर अब समुची दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखने लग गया है। कई क्षेत्रों में बढ़ते तनाव और पाबंदियों की वजह से तेल टैंकरों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। इस बीच ईरान की ओर एक अहम बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि वह किन शर्तों के साथ अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध समाप्त करने को तैयार है।

आपको बता दें कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेकिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस युद्ध को खत्म करने का एकमात्र तरीका है कि ईरान के वैध अधिकार को स्वीकार किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि इस युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जाए और भविष्य में किसी भी हमले से बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पक्की पहुंच दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका इन शर्तों को मान लेता है तो हम युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं।

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह युद्ध अमेरिका की वजह से शुरू हुआ है। इसे खत्म करने का एक ही रास्ता है और वह है ईरान के कानूनी अधिकारियों को मान्यता दी जाए, नुकसान का मुआवजा दिया जाए और भविष्य में हमले न होने की ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिले।

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैरीलैंड में पत्रकारों से ईरान युद्ध के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि युद्ध के मोर्चे पर हमारे पास बहुत अच्छी खबर है। दरअसल, वे पूरी तरह से नष्ट हो रहे हैं। ईरान पूरी तरह से तबाह हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान लगभग हार के कगार पर है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम इसे तुरंत समाप्त कर देंगे। उनके पास कोई नौसेना नहीं है। उनके पास कोई वायु सेना नहीं है। उनके पास कोई हवाई यातायात रोधी प्रणाली नहीं है, कुछ भी नहीं है। उनके पास नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है। हम उस देश पर पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular