






बीकानेर Abhayindia.com एक प्रकरण में जांच के लिए परिवादिया के घर गईं पुलिसकर्मी को पिटबुल कुत्ते ने काट लिया। महिला पुलिसकर्मी की इस शिकायत पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बीछवाल थाने की हैडकांस्टेबल श्रीमती माली जाखड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक परिवाद की जांच के लिए परिवादिया मनीषा मोदी के घर गई थी। इस दौरान मनीषा व उसकी बेटी ने जान से मारने व हमला करने की नियत से अपने पिटबुल कुत्ते को लेकर आईं और गेट के बाहर निकालकर वापस गेट बंद कर लिया। इस दौरान पिटबुल कुत्ते ने मेरे पर हमला कर दिया और दो जगह से काट लिया। मनीषा व उसकी बेटी ने जानबूझकर अपने पिटबुल कुत्ते को बाहर निकालकर हम पर हमला करवाया तथा राजकार्य में बाधा डाली। मामले की जांच एएसआई पुरणाराम को सौंपी गई है।


