Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : नशे के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर डिपार्टमेंटल...

Bikaner Crime : नशे के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर डिपार्टमेंटल स्‍टोर में मारपीट, तोड़फोड़

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नशा करने के लिए रुपए मांगने और नहीं देने पर मारपीट व तोड़फोड़ की घटनाएं थम नहीं रही है। इसी क्रम में बीछवाल थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है। परिवादी की रिपोर्ट पर छह नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी देवेन्‍द्र सिंह पुत्र लक्ष्‍मण सिंह ने बताया कि करणी नगर स्थित उसके बालाजी डिपार्टमेंटल स्‍टोर पर शाम करीब चार बजे भागीरथ गोदारा, हनी शर्मा, सागर, आनंद, प्रेम नायक, जीतू नायक व तीन-चार अन्‍य जने आए और शराब के लिए रुपए मांगे। मैंने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की तथा वहां मौजूद गाड़ी में तोड़फोड़ की। परिवादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच एएसआई संपत सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!