Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कैम्‍पस कराया...

बीकानेर डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कैम्‍पस कराया खाली, चप्‍पे-चप्‍पे की तलाशी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीभरा ईमेल आया है। इसके साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे कैम्‍पस को खाली करा लिया गया है। अब पुलिस टीम चप्‍पे-चप्‍पे की तलाशी ले रही है। पुलिस अधीक्षक कावेन्‍द्र सागर की अगुवाई में पुलिस मुस्‍तैदी से सुरक्षा बंदोबस्‍त में जुटी है। सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों सहित वकीलों व पक्षकारों को कोर्ट कैम्‍पस से बाहर लाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सरकारी मेल आईडी पर एक मेल आया। जिसमें लिखा था कि इस कचहरी परिसर के विभिन्न हिस्सों में कुल 14 बम रखे में है और इसे पूरे परिसर को बम से उड़ाया जाएगा। इसकी सूचना मिलने के साथ ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और कैम्‍पस खाली करा लिया गया। इधर, ईमेल की भी जांच कराई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!