






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 क्विटंल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा पोस्त) सहित 03 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार है। अवैध तस्करी में उपयोग ली जा रही गाडी (स्कॉर्पियो) भी जब्त की है।
पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, रेंज बीकानेर व संदीप पूनियां, प्रभारी रेंज स्पेशल टीम के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई विवरण : बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना राजियासर जिला श्रीगंगानगर के समन्वय से पुलिस थाना राजियासर थानान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले आरोपी सेमलसिंह पुत्र जगसीर सिंह मजबी सिख उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 2 रोड़की पुलिस थाना सादुलगढ़ जिला मानसा पंजाब, जसवन्त सिंह पुत्र धीरासिंह मजबी सिख उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 3 झण्डूकला पुलिस थाना सादुलगढ़ जिला मानसा पंजाब, लवप्रीतसिंह पुत्र जसवन्तसिंह उम्र 33 साल मजबी सिख निवासी वार्ड नम्बर 3 झण्डूकला पुलिस थाना सादुलगढ़ जिला मानसा पंजाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किवंटल 10 किलोग्राम डोडा पोस्त मय गाडी स्कोर्पियो नम्बर HR51AR0583 जब्त की गई। पूछताछ व कार्यवाही जारी है। रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना राजियासर जिला श्रीगंगानगर टीम ने यह कार्रवाई की।
कार्रवाई में रेंज स्पेशल / थाना टीम के कलावती चौधरी एसएचओ राजियासर मय टीम, एएसआई विमलेश कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल, मनोज, आत्माराम कुलडिया, धर्मपाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


