






बीकानेर Abhayindia.com पुलिस थाना जेएनवीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकमैलिंग व लूट के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को झांसे में लेकर सेक्सटॉर्शन करते थे। थाना टीम द्वारा 6 घण्टे में आरोपियों को दस्तयाब किया गया। आरोपियों से लूटे गये 3 मोबाईल व घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाईकिल बरामद किए गए है।
घटनाक्रम के अनुसार, प्रार्थी हेतराम पूनियां ने 09.02.2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 08. 02.2026 को मै अपनी कार से मेरे दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था वृन्दावन कॉलोनी से पेमासर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक कार में 2 व्यक्ति व एक मोटरसाईकिल पर 2 व्यक्ति आये व मेरी कार के आगे कार व मोटरसाईकिल लगाकर मेरी कार को रूकवा लिया व जान से मारने व लूट की नियत से मेरे व मेरे दोस्त के साथ मारपीट की, कार तोड़ दी तथा फोन पे के पासवर्ड पूछकर 3 मोबाईल छीनकर भाग गये। इस पर मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुभाष के सुपुर्द की गई।
पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर व एएसपी चक्रवर्ती सिह राठौड़ के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सदर अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी जेएनवीसी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया व टीम द्वारा तकनीकी मदद से 6 घण्टो में ही चारों आरोपियों को दस्तयाब कर अनुसंधान कर छीने गये 3 मोबाईल बरामद किये गये व घटना में प्रयुक्त वाहन कार व मोटरसाईकिल तथा लोहे के पाईप बरामद किये गये व अनुसंधान से सामने आया कि उक्त चारों आरोपी राह चलते लोगों को मौका देखकर मारपीट कर अपनी गाडी मे बिठा लेते है व अपने मकान गांव पेमासर ले जाकर उनके साथ मारपीट करते है व कपड़े खुलवाकर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमैल कर उनसे पैसे ऐंठते थे, पीड़ित व्यक्ति बदनामी के डर से शिकायत नही करते थे जिस कारण अपराधियों के हौसले और बुलन्द हो गये। अपराधियों के खिलाफ ब्लैकमैलिंग की एक एफआईआर पुलिस थाना बीछवाल में भी दर्ज हुई है जिसमे अनुसंधान जारी है। आरोपियों को प्रकरण में बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपी
1. सुनिल सेलवान पुत्र नत्थु राम उम्र 25 साल निवासी पेमासर पीएस बीछवाल बीकानेर
2. सुनिल कुमार पुत्र पुर्णाराम उम्र 19 साल निवासी नागासर पीएस बीछवाल बीकानेर
3. दिनेश पुत्र नत्थुराम उम्र 21 साल निवासी पेमासर पीएस बीछवाल बीकानेर
4. दुलीचन्द पुत्र सुरजाराम उम्र 22 साल निवासी खारिया जोधपुर हाल पेमासर पीएस बीछवाल
पुलिस की अपील : बीकानेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि उक्त गिरोह ने अगर किसी के साथ घटना कारित की है तो वो बेझिझक संबंधित थाने मे सूचना दें।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
विक्रम तिवाड़ी थानाधिकारी पुलिस थाना जेएनवीसी
लक्ष्मणसिंह सुथार उपनिरीक्षक पुलिस थाना जेएनवीसी
3. सुभाष उपनिरीक्षक पुलिस थाना जेएनवीसी
4. रामावतार हैड कानि 251 पुलिस थाना जेएनवीसी
5. सुशील कानि 803 पुलिस थाना जेएनवीसी
6. रामनिवास कानि 386 पुलिस थाना जेएनवीसी
7. मनराम कानि 734 पुलिस थाना जेएनवीसी
8. पुखराज कानि. 1057 पुलिस थाना जेएनवीसी


