






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से रानी बाजार अण्डर ब्रिज के शैड निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है, इसलिये 15 फरवरी 2026 से आगामी 7 दिवस के लिये रानी बाजार अण्डर ब्रिज को आने जाने वाले समस्त वाहनों के आवागमन को पूर्णतया बंद किया जा रहा है एवं अंबेडकर सर्किल, मिलन स्वीट मोड से यातायात डायवर्जन किया जायेगा।
कार्यालय प्रभारी यातायात शाखा की ओर से जारी बयान के अनुसार, अंबेडकर सर्किल से मिलन स्वीट मोड (अंडर ब्रिज का मार्ग) पर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
रानी बाजार अण्डर ब्रिज के शैड निर्माण का कार्य होने के दौरान 15.02.2026 से निम्न प्रकार से यातायात डायवर्जन किया जायेगा।
- अंबेडकर सर्किल से रानीबाजार चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को, अंबेडकर सर्किल से शहीद मंगल पाण्डे सर्किल, रानीबाजार ऑवर ब्रिज व सूरज टॉकिज पुल छोर होते हुए मिलन स्वीट मोड से रानीबाजार चौराहा की तरफ निकाला जायेगा।
- रानीबाजार चौराहा से अंबेडकर सर्किल को आने वाले वाहन भी उक्त रूट से ही परिवहन करेंगे।
- यातायात पुलिस वाहन चालकों से अपील करती है कि रानी बाजार अण्डर ब्रिज के शैड निर्माण का कार्य होने के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए परिवर्तित (डायवर्जन) किये गये मार्ग से अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचने के लिए यात्रा करें।


