Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई शुक्रवार को

बीकानेर में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई शुक्रवार को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधी समस्याओं के मौके पर निस्तारण करने के लिए बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) की ओर से 13 फरवरी शुक्रवार को जन सुनवाई होगी।

बीकानेर में पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल के ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। यथा संभव शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। मौके पर निस्तारण संभव नहीं होगा तो शिकायतों के सम्बंध में संभावित तिथि शिकायतकर्ता को बताई जाएगी।

शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे 
बीकेईएसएल के कैश काउंटर

बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है। बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 14 फरवरी शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!