








बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में साप्ताहिक चर्म रोग, हड्डी एवं कान नाक गला विभाग की चिकित्सा सेवा प्रारम्भ हो गई है। डाॅ. मुकेश बाल्मिकी ने बताया कि यह अस्पताल सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज (पी.बी.एम.अस्पताल) का सम्बन्द्ध अस्पताल है। सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुरेन्द्र वर्मा के आदेशानुसार गुरूवार को स्किन के डाॅ. प्रवीण कुमार, शुक्रवार को ऑर्थो के डाॅ. विशाल मान, शनिवार को ई.एन.टी. के डाॅ. कनिष्क पुरोहित अपनी सेवाएं देंगे।
गंगाशहर नागरिक परिषद् के चैयरमेन जतनलाल दूगड़ ने बताया कि इन सेवाओं के प्रारम्भ होने से स्थानीय लोगों को लाभ मिल सकेगा। महेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि इसी प्रकार अन्य विभागों के लिए कम से कम साप्ताहिक व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया गया है। बच्छराज रांका ने कहा कि हालांकि इन रोगों के लिए नियमित आउट डोर में काफी संख्या में रोगी रहते हैं पर फिर भी नियमित साप्ताहिक चिकित्सा मिल जाने से सुविधा होगी।
सम्पतलाल दूगड़ ने कहा कि अस्पताल में प्रसूति विभाग की 24 घंटे के चिकित्सकों व सुविधा अत्यावश्यक है। दूगड़ ने प्राचार्य से अनुरोध किया कि इस पी.बी.एम. अस्पताल की तरह ही एक यूनिट की गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में समुचित व्यवस्था की जाए। इससे स्थानीय लोगों को सुविधा होने के साथ ही वस्तुतः पी.बी.एम. अस्पताल पर भार भी कम होगा। प्राचार्य डाॅ. सुरेन्द्र वर्मा ने हाल ही में गंगाशहर अस्पताल का दौरा कर यहां सारी उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया था। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल में चिकित्याा की समुचित सुविधाओं में विस्तार किया जायेगा।


