






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में सर्दी का जोर अब कम हो गया है। दिन और रात के तापमान में भी तेजी आने लगी है। इस बीच, शुक्रवार से मौसम के मिजाज में बदलाव होने के संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यह बदलाव आने के आसार है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इससे रात के समय सर्द अहसास कम हो गया। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इससे धूप का असर गहराने लगा है। बीते चौबीस घंटों के दौरान चित्तौड़गढ़ 31 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
चित्तौड़गढ़ : 31 डिग्री सेल्सियस
दौसा : 30.1
बाड़मेर : 30.4
पाली : 30.6
जयपुर : 28.8
उदयपुर : 28
अजमेर : 29.1
कोटा : 28.5
सीकर : 27
जैसलमेर : 26.8
बीकानेर : 27.2
चूरू : 27.3
श्रीगंगानगर : 24.9


