Friday, May 15, 2026
HometrendingRPSC : आरएएस मुख्य परीक्षा-2023 की उत्तर पुस्तिकाएं देखने के लिए 9...

RPSC : आरएएस मुख्य परीक्षा-2023 की उत्तर पुस्तिकाएं देखने के लिए 9 मार्च से कर सकते हैं आवेदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस (मुख्य) परीक्षा, 2023 के अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर दिया  है। ​आयोग  सचिव ने बताया कि इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9 मार्च से 8 अप्रेल तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

​अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन सेक्शन में जाकर आरएस (मैन) एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा। ​उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति पुस्तिका 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। ​शुल्क भुगतान के लिए लिंक 20 अप्रेल से 19 जून तक सक्रिय रहेगा। भुगतान के बाद अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे।

​उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए केवल आयोग के पोर्टल पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। 30 जून रात 12 बजे के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!