Friday, April 24, 2026
Hometrendingविभिन्न ऋण योजनाओं के लिए 13 से 17 फरवरी तक होंगे साक्षात्कार

विभिन्न ऋण योजनाओं के लिए 13 से 17 फरवरी तक होंगे साक्षात्कार

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड (अनुजा निगम), जयपुर कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत राष्ट्रीय निगमों की विभिन्न ऋण योजनाओं के आवेदकों के चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। परियोजना प्रबंधक प्रियंका चौहान ने बताया कि आगामी 13 फरवरी, 16 फरवरी एवं 17 फरवरी  को नेहरू सहकार भवन, कांडेंस हॉल, चतुर्थ तल, 22 गोदाम, भवानी सिंह रोड, जयपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 13 फरवरी 2026 को अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की स्वरोजगार योजना एवं महिला समृद्धि योजना के आवेदकों के साक्षात्कार आयोजित होंगे। 16 फरवरी 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक एससी वर्ग की डेयरी एवं एमसीएफ योजना के आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे तथा उसी दिन दोपहर 2.00 बजे से सफाई कर्मचारी वर्ग के आवेदकों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। 17 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं दिव्यांगजन वर्ग के आवेदकों के साक्षात्कार होंगे तथा दोपहर 2  बजे से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आवेदकों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

जिला कार्यालय द्वारा संबंधित सभी आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। अनुजा निगम द्वारा संचालित इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र वर्गों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!