Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदूरगामी सोच के साथ बनाया केन्‍द्रीय बजट, सभी वर्गों के हितों का...

दूरगामी सोच के साथ बनाया केन्‍द्रीय बजट, सभी वर्गों के हितों का रखा गया ध्‍यान : गोदारा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की कालासर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामलक्ष्‍मण गोदारा ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण की ओर से पेश किए बजट का स्‍वागत करते हुए कहा है कि यह निश्चित रूप से दूरगामी सोच के साथ बनाया गया बजट है। गोदारा ने कहा कि यह सभी वर्गों को ध्यान में रखकर गरीब कल्याण, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों, मध्यम वर्गीय कर्मचारियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित व्यापारियों सहित सबकी मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया बजट है। बजट में देश के आधारभूत संरचना को मजबूती देने के साथ स्वस्थ, पोषण, शिक्षा, गरीब कल्याण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कोशल विकास , वरिष्ठ नागरिक, समेत मध्यम वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है।

गोदारा ने कहा कि बजट में टूरिज्म को बढ़ावा देने संबंधी प्रावधान रखे गए हैं जिसका अधिकतम लाभ राजस्थान को मिलने वाला है। गृह और रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किया गया है जो निश्चित रूप से सराहनीय योग्य है। युवाओं के लिए पाथवे बनाने का निर्णय स्वागत योग्य है। इसका संयुक्त अधिकतम लाभ बीकानेर सहित राजस्थान के जिलों को मिलेगा। आयुर्वेद के विकास में तीन नए एम्स खोलने की घोषणा का अभिनंदनीय है। जीएसटी के सरलीकरण के दूरगामी विचारधारा के साथ पेश किए गए इस बजट की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। बजट में आम आयकर दाताओ के आयकर में भी नए स्लैब करने का विषय पर एक माह में तय होगा वह निश्चित रूप से सराहनीय है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!