Saturday, April 25, 2026
Hometrendingखेजड़ी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सोलर प्‍लांट में कटाई करने पर...

खेजड़ी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सोलर प्‍लांट में कटाई करने पर पांच जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में खेजड़ी को लेकर महापड़ाव चल रहा है। समाज का हर वर्ग इस मुद्दे को लेकर उद्वेलित हो रहा है। इस बीच, पुलिस प्रशासन पर भी अलर्ट मोड पर आ गया है। नोखा थाना क्षेत्र के सोमलसर स्थित एक सोलर प्‍लांट में खेजड़ी के पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने पांच जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, सोमलसर निवासी रूपाराम पुत्र लिछुराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमलसर में एक सोलर प्‍लांट में खेजड़ी काटने की सूचना मिली। मौके पर जाकर रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट की तथा खेजड़ी के पेड़ काटकर लोड करके भाग गए और ऐलानियां धमकियां भी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर नारायण राठी, ऋषभ, महेन्‍द्र सिंह, हरिकिशन पंचारिया व किशन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई नरेश कुमार को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!