






बीकानेर Abhayindia.com पुष्टिकर ब्राह्मण सामूहिक सावा समिति की महत्वपूर्ण बैठक एडवोकेट एस. एल. हर्ष की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंडित राजेंद्र किराडू, दिलीप जोशी, अनिल बोड़ा, शिवकुमार रंगा, श्रीवल्लभ आचार्य, शिवकुमार रंगा, केशव प्रसाद बिस्सा, शंकर किराडू, बलदेव व्यास, एनडी रंगा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समिति के अनुसार, इस बार भी प्रथम तीन विष्णु रूप दूल्हों को 11 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपए के नकद इनाम प्रदान किए जाएंगे। इनाम निर्धारण कमेटी में पंडित राजेंद्र किराडू, अनिल बोड़ा, दिलीप जोशी, एसएल हर्ष, ओंकार नाथ हर्ष को शामिल किया गया है। विष्णु रूप दूल्हों को ऊंकार हर्ष की तरफ से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये जाएंगे। इस अवसर पर प्राचीन काल से चली आ रही इस ओलंपिक सेवा से संबंधित रिवाजों को पुनर्जीवित कर परम्परा का निर्वाह किया जाएगा।
प्रवक्ता दिलीप जोशी ने बताया कि आगामी मीटिंग में उस संदर्भ में एक अभिनव इनाम आदि का निर्णय किया जायेगा। सावा कार्यक्रम की शुरुआत 6 फरवरी के यज्ञोपवीत हाथ काम से होगा जो 10 फरवरी के विवाह समारोह तक लगातार चलेगा। अध्यक्ष एसएल हर्ष ने सभी को एकजुट होकर लगातार सावे के सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए समग्र सहयोग का आव्हान किया।


