Saturday, April 25, 2026
Hometrendingखेजड़ी के समर्थन में हजारों पर्यावरणप्रेमी बीकानेर में जुटे, जनसभा के बाद...

खेजड़ी के समर्थन में हजारों पर्यावरणप्रेमी बीकानेर में जुटे, जनसभा के बाद अनिश्चितकालीन महापड़ाव, आमरण अनशन शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पर्यावरण संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे खेजड़ी बचाओ अभियान के तहत खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने के लिये कानून बनाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेशभर के हजारों पर्यावरण प्रेमी बीकानेर में जुटे हुए हैं। इनमें बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी शामिल हुईं है। आंदोलन के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले जन सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद बिश्नोई धर्मशाला के सामने मुकाम के पीठाधीश्वर रामानंद महाराज के सानिध्य में अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू हो गया। जनसभा में संत समाज के लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Khejri movement in Bikaner
Khejri movement in Bikaner

जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे है। मुकाम के स्‍वामी सच्चिदानंद महाराज की मानें तो सुबह से शाम तक करीब एक लाख से भी ज्‍यादा पर्यावरण प्रेमी आ चुके हैं। खेजड़ी के समर्थन में उमड़े इस जनसमूह ने यह साफ कर दिया है कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्यवाही नहीं करेगी तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे। महाराज ने कहा कि महापड़ाव के साथ वे आमरण अनशन भी शुरू करने जा रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्‍या में अन्‍य पर्यावरण प्रेमी भी आमरण अनशन शुरू करेंगे। उन्‍होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार लिखित में हमें यह बताए कि अब एक भी पेड़ नहीं कटेगा।

Khejri movement in Bikaner
Khejri movement in Bikaner

इधर, महापड़ाव के समर्थन में केईएम रोड व्यापार मंडल, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, सट्टा बाजार एसोसिएशन, गणपति प्लाजा मार्केट एसोसिएशन, खजांची मार्केट एसोसिएशन, भैरूजी गली व्यापार संगठन, जैन मार्केट के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

दिनभर चला हलवे का दौर

पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित जनसभा में आए लोगों के लिए आयोजकों की ओर से प्रसाद के रूप में हलवे की व्‍यवस्‍था की गई। इसकी तैयारी कल शाम से ही शुरू कर दी गई थी, जो रातभर चली। कई पर्यावरण प्रेमी तो बीते 24 घंटे से लगातार व्‍यवस्‍थाओं में ही जुटे रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!