






बीकानेर Abhayindia.com सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बांठिया सिपाणी चौक में 27 जनवरी की शाम एक घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला और लूट की वारदात काे अंजाम देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र हाजी अब्दुल रहमान उम्र 44 निवासी हमालों का मोहल्ला हाल पीएन पैलेस गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर के रूप में हुई है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
घटनाक्रम के अनुसार, परिवादी सुरेश कुमार बांठिया अपने घर लौटे और उन्होंने अपनी पत्नी पुष्पा देवी को फर्श पर अर्ध-मूर्छित अवस्था में पाया। लुटेरे ने न केवल घर में घुसकर वृद्धा का गला दबाया और बेरहमी से मुक्कों से वार किए, बल्कि उनके घुटनों पर बैठकर सोने के कड़े और नेकलेस लूटकर फरार हो गया।
आपको बता दें कि जैन महासभा, बीकानेर की ओर से हाल में एसपी कावेंद्र सिंह सागर से मिलकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई थी।


