






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के शहजाद अली इन दिनों खूब धमाल मचा रहे है। अली एक उभरते हुए भारतीय प्लेबैक और सूफी गायक हैं, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड और राजस्थानी संगीत जगत में सक्रिय हैं। इनका जन्म 25 दिसंबर, 1993 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। यह प्रसिद्ध ‘डागर घराने’ से ताल्लुक रखते हैं। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा इन्होंने उस्ताद अब्दुल सत्तार भियानी से ली और मात्र 7 साल की उम्र से ही पेशेवर गायकी शुरू कर दी थी।
इन्हें रियलिटी शो ‘चक दे बच्चे’, ‘द वॉइस’ और ‘सुर क्षेत्र’ से प्रसिद्धि मिली। इन्होंने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और वेब सीरीज ‘आश्रम’ (गाना: “तुझमे समाई सारी दुनिया”) में अपनी आवाज दी है। वर्ष 2025 की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने “इश्क जलाकर (कारवां)” के लिए इन्हें काफी सराहना मिल रही है। यू ट्यूब पर इसे 66 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाना चार्टबस्टर्स पर तबाही मचा रहा है। बीकानेर की एक मधुर आवाज ने शहर का नाम दुनिया भर में मशहूर कर दिया है। प्रस्तुति : अविनाश स्वामी


