






बीकानेर Abhayindia.com विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्ग दर्शन केंद्र बीकानेर की ओर से डागा चौक स्थित अंकुर विद्याश्रम सेकेंडरी स्कूल बीकानेर में करियर प्रदर्शनी और वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में कला, वाणिज्य और विज्ञान विषय में रोजगार की अपार संभावना के लिए यू.ई.बी.के प्रतिनिधि नगेंद्र नारायण किराडू ने बताया कि आप किसी भी विषय की पढ़कर समझकर रोजगार, स्व रोजगार प्राप्त कर सकते हैं और सरकारी नौकरियों की भी अपार संभावनाएं है।
वार्ता के दौरान किराड़ू ने बताया कि समर्पण भाव, अनुशासन और जूझने की क्षमता अगर किसी में है तो वह किसी भी परीक्षा में सफल हो सकता है। हमें सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना पड़ेगा तो सफलता आपके अवश्य कदम चूमेगी। पेन के बिना गेन नहीं होता।
इस अवसर पर शाला की प्रधानाध्यापिका माया पुरोहित ने बताया कि कैरियर वार्ताओं से हमें क्या करना चाहिये, कब करना चाहिये और कैसे करना चाहिये इसकी पूरी जानकारी हमें प्राप्त होती है। साथ ही छात्र/छात्राओं की अनेक समस्याओं का समाधान भी प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि कैरियर वार्ताएं एवं कैरियर प्रदर्शनी विद्यालय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
संस्था के सचिव सोमनाथ पुरोहित कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए लगन एवं एकाग्रता की आवश्यकता होती है। ऋषिकेश पुरोहित ने यूईबी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय कम्प्यूटर व सोशल मीडिया का है। इसमें आप पारंगत होकर रोजगार एवं स्वरोजगार दोनों प्राप्त कर सकते हैं। आशाराम पुरोहित ने रोजगार विभाग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरभि बिस्सा ने किया।


