Friday, May 15, 2026
Hometrendingधर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ में बीकानेर के श्री विश्‍नोई ने निभाई...

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ में बीकानेर के श्री विश्‍नोई ने निभाई अहम भूमिका

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ये जरुरी नहीं है कि प्रतिभा सिर्फ बड़े शहरों की ही मोहताज हो। हमारे छोटे से शहर बीकानेर ने भी समय-समय पर अनेक प्रतिभाओं को जन्म दिया है जिन्होंने बॉलीवुड व टेलीविजन इंडस्ट्री में बीकानेर का नाम रोशन किया है। इनमें खासतौर से संदीप आचार्य, राजा हसन, चारू आसोपा, दीपक पारीक, जयनीरज राजपुरोहित, अनुराग व्यास, संदीप भोजक जैसे अनेक कलाकार शामिल है। इसी कड़ी में बीकानेर के अभिनेता श्री विश्नोई का नाम जोड़ा जा सकता है।

आपको बता दें कि श्री बिश्नोई बीकानेर, राजस्थान के एक उभरते हुए अभिनेता हैं, जो अपनी मेहनत के दम पर मिठडिया गांव से बॉलीवुड तक पहुंचे हैं। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ में ‘पराग सिंह’ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

मिठडिया गांव के श्री विश्‍नोई इससे पहले 20 नाटकों और कई वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। श्री विश्नोई को ये सफलता रातों रात नहीं मिली है। गांव के साधारण माहौल से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों तक पहुंचना उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण सफर रहा है। गांव के साधारण माहौल से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों तक पहुंचना किसी कम चुनौती से कम नहीं रहा। उनकी कड़ी मेहनत और कला के प्रति समर्पण ने ही उन्हें बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों की नजरों में लाया। जैसे ही मिठडिया गांव और बज्जू क्षेत्र में श्री बिश्नोई के फिल्म ‘इक्कीस’ में चयनित होने की खबर पहुंची, स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बीकानेर की बज्जू तहसील जैसे छोटे से शहर के मूल निवासी शुरू से ही फिल्म इन्डस्ट्री में कुछ कर दिखाने का सपना देखा और इनका सपना पूरा हुआ भी। श्री विश्नोई ने अपने टैलेंट को पूरे देश और विदेश में प्रेजेंट किया। श्री विश्नोई का जन्म 1995 में हुआ। श्री एक अभिनेता हैं, जो इक्कीस (2026), कांची (2023) और सिंगलहुड (2021) के लिए मशहूर हैं। उनकी अभिनीत फिल्म इक्कीस एक जनवरी को वर्ल्ड वाइड प्रदर्शित हुई और काफी तारीफें बटोरी, जो बीकानेर के पूर्व सांसद व सुपरस्टार धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी। प्रस्‍तुति : अविनाश स्‍वामी

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!