








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में मुरलीधर विस्तार बस्ती की ओर से 30 जनवरी को राजकीय कन्या महाविद्यालय के मैदान में भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार होंगे। आयोजन की शुरुआत से पहले मातृ शक्ति की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इधर, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के बीकानेर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य ने बताया कि डॉ. इंद्रेश कुमार के बीकानेर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के बीकानेर नगर के जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी के अनुसार, डॉ. इंद्रेश कुमार के स्वागत के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बीकानेर की धरती पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा। डॉ. इंद्रेश कुमार का मार्गदर्शन सदैव राष्ट्र और समाज को नई दिशा प्रदान करता है। इस स्वागत कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।


