Thursday, June 4, 2026
Hometrendingविद्युत तंत्र का सुधारने गए बीकेईएसएल के कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की,...

विद्युत तंत्र का सुधारने गए बीकेईएसएल के कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की, इधर- लगा जाम…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के नत्थानियों की सराय क्षेत्र का विद्युत तंत्र को सुधारने के लिए गई बीकेईएएनएल की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने धक्का मुक्की की और तंत्र को ठीक करने का काम नहीं करने दिया जबकि कम्पनी की टीम स्थानीय नागरिकों के कहने पर ही गई थी। बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चन्द्र सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र का विद्युत तंत्र पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और इसे सुधारने की जरूरत थी। इस बारे में स्थानीय निवासियों से बातचीत चल रही थी। इन लोगों ने दो दिन बाद आकर काम करने के लिए कहा। इसी आधार पर कम्पनी की टीम वहां गई। जब कर्मचारी वहां तंत्र का सुधारने का काम करने के साथ घरों के अन्दर लगे मीटरों को बाहर करने लगे तो कुछ लोग इसका विरोध करने लगे। इसी दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की।

उन्‍होंने बताया कि कम्पनी चाहती है कि अगली गर्मियों में लोगों को निर्वाध बिजली की आपूर्ति मिलती रहे इसके लिए तंत्र का सुधारना जरूरी है। इस क्षेत्र के दो ट्रांसफारमर में ओवरलोडिंग है जिससे लोगों को पूरी तरह से बिजली नहीं मिल रही है। यहां करीब 70 प्रतिशत चोरी हो रही है और खुले तार होने से दुर्घटना की आशका रहती है। कम्पनी इन तारों को कवई करना चाहती है। कम्पनी लोगों की सुरक्षा और विद्युत आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है। इस क्षेत्र के विद्युत तंत्र को सुधारने का जहां कुछ लोग विरोध कर रहे थे वहीं काफी लोग इसकी सराहना कर रहे थे जिससे उन्हें गर्मियों में पूरी बिजली मिलती रहे।

उन्‍होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने कम्पनी की दो गाड़ी भी रोक ली और कर्मचारियों को आधा अधूरा काम छोड़कर वापस आना पड़ा जिससे बिजली आपूर्ति दो-तीन घंटे बन्द रही। विद्युत तंत्र की जांच किए बिना बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकती थी। सिंह ने बताया कि वहां काम अधूरा पड़ा है, इसे पूरा करना जरूरी है। अगली बार कंपनी पुलिस की मौजूदगी में विद्युत सूत्र का सुधारने का काम करेगी। इधर, बीकेईएसएल की कार्रवाई के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने नत्‍थूसर गेट क्षेत्र में रास्‍ता जाम करके विरोध प्रदर्शित किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!