Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : एक सप्‍ताह पहले हुई चोरी, चोर कैमरे में कैद...

Bikaner Crime : एक सप्‍ताह पहले हुई चोरी, चोर कैमरे में कैद लेकिन पकड़ से बाहर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक दुकान के ताले तोड़कर मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। आपको बता दें कि एक सप्‍ताह पहले हुई चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ से दूर है।

प्रकरण के अनुसार, परिवादी मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद रमजान ने मुक्ताप्रसाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी दुकान को रोजाना की तरह 7 जनवरी की शाम बंद कर घर चला गया था। रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के ताले तोड़ दिए और भीतर रखे मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मामले की जांच एएसआई रूपाराम कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!