Friday, May 15, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों की...

शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों की उठी मांग, ज्ञापन भेजे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर ने शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, निदेशक माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा को ईमेल द्वारा पत्र भेजा गया है।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि पत्र में लिखा गया है कि शिक्षा विभाग द्वारा राज्य सरकार से अनुमति लेकर स्थानान्तरण प्राचार्य, उपप्राचार्य, लेक्चरार व अन्य ग्रेड के किये जा रहे हैं जबकि मंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारी लम्बे समय से अपने स्थानान्तरण की मांग कर रहे हैं उसके उपरान्त भी आज दिनांक तक स्थानान्तरण नहीं किया गया है।

पत्र में यह भी बताया गया है कि वर्ष 2024-25 में कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं संस्थापन अधिकारी पदों पर डीपीसी की गई थी उसमें पदस्थापन जिले में पद रिक्त होते हुए भी 300 से 500 कि.मी. दूर किया गया था। जबकि एकल महिला, परित्यक्ता, विधवा, एवं असाध्य रोग से पीड़ित कार्मिकों का भी ध्यान में नहीं रखते हुए किया गया था। इस कारण से ऐसे कार्मिकों को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है इसी प्रकार सीधी भर्ती से नियुक्त कनिष्ठ सहायकों को गृह जिलों से अन्य जिलों में दुरस्थ पदस्थापन दिया गया है वे अल्प वेतन भोगी कर्मचारी हैं अतः उन्हें गृह जिलों में लगाने के आदेश जारी किए जाने की पुरजोर मांग की गई है।

आचार्य ने बताया कि स्पष्ट मांग की गई है और जिस प्रकार से अध्यापकों के स्थानान्तरण किये जा रहे हैं ठीक उसी प्रकार मंत्रालयिक अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण भी किया जाये जिससे कर्मचारियों को पूर्व में रिक्त पद होते हुए भी 300 से 500 किमी दूर लगाया गया था उनको स्थानान्तरण होने पर अपने ग्रह जिले में पदस्थापन होने का मौका मिल सकेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!