Friday, May 15, 2026
Hometrendingबच्‍चों की छुट्टी के बाद स्‍कूल में नॉनवेज पार्टी करने के मामले...

बच्‍चों की छुट्टी के बाद स्‍कूल में नॉनवेज पार्टी करने के मामले में अध्‍यापक सस्‍पेंड

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब की ढाणी, हिंगोटिया के प्रधानाध्यापक के विरूद्ध प्रकाशित समाचार “बच्चों की छुट्टी की, फिर शुरू हुई स्कूल में नॉनवेज पार्टी” एवं सोशल मीडिया पर उक्त खबर से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद अमरसिंह मीना अध्यापक लेवल प्रथम, प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब की ढाणी, हिंगोटिया ब्लॉक गंगापुर सिटी के विरूद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित करते हुए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण एवं अपील) नियम 1958 के नियम-13 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

अमरसिंह मीना अध्यापक लेवल 01, प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब की ढाणी, हिंगोटिया ब्लॉक गंगापुर सिटी का निलम्बन अवधि में मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर रहेगा। इन्हें निलम्बन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!