








बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा निदेशालय में पिछले दिनों अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नवरतन जोशी के साथ मारपीट करने वाले सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ रिणवा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को एपीओ (आगामी आदेशों की प्रतीक्षा में) कर दिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
आपको बता दें कि शिक्षा निदेशालय में गत 24 दिसम्बर को इन दोनों अधिकारियों में मारपीट के मामले में यह कार्रवाई की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सहायक प्रशासनिक अधिकार सिद्धार्थ रिणवा को सस्पेंड कर श्रीगंगानगर भेजा गया है वहीं, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नवरतन जोशी को एपीओ कर चूरू मुख्यालय किया गया है। आपको बता दें कि इस मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित की गई है। वहीं, नवरतन जोशी की ओर से बीछवाल थाने में दी गई शिकायत पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।


