






बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्पताल के अंदर और बाहर अव्यवस्थाओं का आलम है। अस्पताल के बाहर पार्क की जगह पर गंदगी पसरी है। कदम-कदम पर अतिक्रमण है। बेहिसाब और बेतरतीब एम्बुलेंस वाहन डटे है। भाजपा पदाधिकारियों ने आज एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा और पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीसी घीया को साथ लेकर अव्यवस्थाओं से रूबरू करवाया।
भाजपा नेता वेद व्यास, भगवान सिंह मेड़तिया, विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि मर्दाना हॉस्पिटल के आपातकाल का गेट लंब समय से बंद है, जिसे जल्द खुलवाया जाए, अन्यथा ताला तोड़कर खोला जाएगा। ठेकेदारों ने मनमर्जी से जगह-जगह डोरियां बांधकर अवैध कब्जे कर लिए, जिन्हें हटाया जाना चाहिए।
पीबीएम में बीती रात एक मरीज को गलत ब्लड चढ़ाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार करोड़ रुपए खर्च कर रही है, फिर भी अव्यवस्थाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, जिससे सरकार की छवि को घूमिल किया जा रहा है। स्टोर रूम में दवाईयों के ढेर लगे हुए है, लेकिन मरीजों को दवाईयां बाहर से खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ड्रैस कोड को लेकर डॉ. वर्मा ने कहा कि इस प्रकरण में संज्ञान ले लिया गया है, जल्दी ही डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य स्टाफ की ड्रैस कोड लागू कर दिया जाएगा।


