Saturday, May 16, 2026
Hometrendingएसीबी ने 50 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल...

एसीबी ने 50 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सिरोही के प्रिंसिपल श्रवण मीना को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी कॉलेज हॉस्टल मेस का ठेकेदार है। पीड़ित ने एसीबी को शिकायत दी थी कि आरोपी प्रिंसिपल बिल पास करने और मेस कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण करने के नाम पर उससे रिश्वत मांग रहा है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की एसआईयू इकाई को शिकायत मिली थी कि परिवादी कॉलेज मेस का ठेकेदार है। उसके बिल पास करने की एवज में पचास हजार रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। शिकायत सत्यापन के बाद उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। आरोपी प्रिंसिपल इन दिनों जयपुर स्थित अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने परिवादी को राजा पार्क इलाके में मिलने के लिए बुलाया। तय स्थान पर जैसे ही परिवादी ने 50 हजार रुपए की राशि आरोपी को सौंपी, मौके पर पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!