Saturday, January 24, 2026
Hometrendingमहारानी कॉलेज में एनटीएफ द्वारा जारी सर्वेक्षणों के लिए कार्यशाला का आयोजन

महारानी कॉलेज में एनटीएफ द्वारा जारी सर्वेक्षणों के लिए कार्यशाला का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्र मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम हेतु गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने हितधारकों से महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सर्वेक्षणों की एक श्रृंखला शुरू की है। अभिभावकों और संकाय सदस्यों तक सर्वेक्षणों के बारे में जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित किए जाने के क्रम में महारानी सुदर्शना कन्‍या कालेज में संकाय सदस्यों और छात्राओं को प्रक्रियागत जानकारी दिए जाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को एनटीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हित धारकों के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के सर्वेक्षणों में पंजीयन की प्रक्रिया बताई गई। भौतिकशास्त्र विभाग के सह आचार्य डॉ. राजपाल ने वेबसाइट पर उपलब्ध सर्वेक्षणों की जानकारी प्रदान की।

प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस ने अपने उद्बोधन में समस्त हितधारकों को इन सर्वेक्षणों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इन सर्वेक्षणों में सहभागिता की अंतिम तिथि पन्द्रह दिसंबर निर्धारित की गई है। एआईएसएचई प्रभारी प्रोफेसर इंदिरा गोस्वामी ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार गठित एनटीएफ सर्वेक्षणों में सभी हितधारक भाग लेकर छात्र मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम में सहयोग करें। कार्यशाला के संयोजक प्रोफेसर एचएम देवड़ा ने बताया कि महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों और छात्राओं ने कार्यशाला में सहभागिता कर सर्वेक्षण में भाग लेने हेतु प्रतिबद्धता दिखाई।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!