Friday, May 15, 2026
Hometrendingसीवरेज के काम में कोताही, पानी रिसाव से घरों में आ गई...

सीवरेज के काम में कोताही, पानी रिसाव से घरों में आ गई दरारें, कलेक्‍टर से लगाई गुहार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नया कुआं क्षेत्र के मुडिया माली मोहल्‍ले में पानी के रिसाव से घरों को नुकसान होने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के निवासी ज्ञान चन्द सोनी ने बताया कि मोहल्ले में सिविर लाइन का कार्य चल रहा है उनका कोई भी सिस्टम तरीके से कार्य नहीं हो रहा है। कार्य कर रहे कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से पानी की पाइप लाइन टूट गई और उन्होंने उसे उस समय ठीक ना करके उसे मिट्टी डाल दबा दिया जिससे पानी का बहाव घरों के नीचे की ओर हुआ। इसके चलते घरों के नीचे की मिट्टी सरकने से घरों मे भारी नुकसान हुआ है। यहां कंपनी गैर जिम्मेदाराना कार्य कर रही है उसकी वजह से पूरी गली बंद पड़ी है। घरों के नीचे नीवं की मिट्टी धंसने से घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सोनी ने जिला कलेक्‍टर से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!