Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकेईएसएल ने जहां बिजली चोरी करने वालों के कनेक्‍शन काटे, अब वहीं...

बीकेईएसएल ने जहां बिजली चोरी करने वालों के कनेक्‍शन काटे, अब वहीं जोड़ने के लिए लगाया शिविर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बिजली कम्पनी बीकेईएसएल ने भुट्टों का बास क्षेत्र में उन लोगों कनेक्शन देने के लिए सोमवार को शिविर लगाया जो अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। बीकेईएसएल के सीओओ जयंत रॉय चौधरी ने बताया कि शिविर में 26 लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया, इनमें से 18 लोगों के मांग पत्र तैयार किए गए। आठ उपभोक्ताओं पर पहले की बकाया राशि होने के कारण मांग पत्र जारी नहीं किए गए। इन उपभोक्ताओं के बकाया राशि जमा कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि जिन पांच लोगों ने मांग पत्र की राशि मौके जमा करा दी, उनके यहां मीटर लगा दिए गए। चौधरी ने बताया कि मंगलवार को भी शिविर लगाया जाएगा, जिससे अन्य लोग कनेक्शन के लिए आवेदन कर सके। उल्लेखनीय है कि बीकेईएसएल ने पुलिस प्रशासन के सहयोग ने इस क्षेत्र में बड़े स्तर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!