Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर रेंज की स्पेशल टीम ने 80 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त...

बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम ने 80 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त सहित 2 जनों को दबोचा, एक फरार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशों पर पुलिस की स्पेशल रेंज टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्‍त से भरी कार जब्‍त कर दो तस्करों को अरेस्‍ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना राजियासर क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली कि एक होंडा सिटी कार में अवैध डोडा पोस्त भर कर ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कार को एस्कॉर्ट कर रही स्विफट कार के साथ होंडा सिटी कार के अंदर से 87 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्‍त कर दो तस्कर अशोक पुत्र बंशीलाल, अनिल पुत्र मोहनराम को को अरेस्‍ट कर लिया। कार्रवाई के दौरान सुनील पुत्र ओमप्रकाश रेण मौके से फरार होने में सफल हो गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!