








बीकानेर Abhayindia.com त्सुकुबा विश्वविद्यालय टोक्यो जापान टोक्यो की और से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “फंक्शनल फूड्स एंड बायोएक्टिव कंपाउंड इन हेल्थी एजिंग एंड डीजीएस मैनेजमेंट” में बीकानेर के डॉ. पंकज कुमार जोशी को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।
डॉ जोशी इसमें एम्बलिका और एलॉय पादप के औषधीय गुणों और इनके चिकित्सीय महत्व पर चर्चा करेंगे। डॉ जोशी पहले भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। डॉ जोशी हाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।


