Hometrendingगोचर पर "राजनीति" को लेकर राष्‍ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने दो टूक...

गोचर पर “राजनीति” को लेकर राष्‍ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने दो टूक कहा- राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकने दी जाएगी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गोचर भूमि के अधिग्रहण को लेकर विरोध के स्‍वर तेज हो रहे हैं। इस बीच, 2 दिसम्‍बर को जिला कलक्‍ट्रेट के समक्ष प्रस्‍तावित रुद्राभिषेक व गोयज्ञ की तैयारियां पूरी हो गई है। राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज के सान्निध्य और पं. जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा) एवं ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में गोचर ओरण भूमि संरक्षण के लिए कलेक्‍ट्रेट के समक्ष 151 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रुद्राभिषेक एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ व आरती का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन के संबंध में महामंडलेश्वर सरजदूास महाराज ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्‍होंने कहा कि यह आंदोलन गोचर-ओरण संरक्षण के लिए है। इसमें जो भी समर्पण भाव से शामिल होना चाहता है, जिसके मन में गौमाता के प्रति करुणा है वही इसमें शामिल हो। उन्‍होंने साफतौर पर कहा कि किसी भी स्वार्थ, पार्टीबाजी या राजनैतिक रोटी सेंकने की सोच से कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल न हो।

आपको बता दें कि गोचर के मुद्दे को लेकर महामंडलेश्‍वर सरजूदास महाराज बीते काफी समय से प्रशासनिक कार्यवाही को लेकर पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज करवा रहे हैं। दो दिसम्‍बर को प्रस्‍तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी वे पिछले कई दिनों से शहर के हर क्षेत्र में गोप्रेमियों से मिलकर उन्‍हें पीले चावल बांट रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular