Friday, April 24, 2026
Hometrendingपीबीएम परिसर में लोकार्पण पट्टिका पर लिखे पूर्व महापौर के नाम पर...

पीबीएम परिसर में लोकार्पण पट्टिका पर लिखे पूर्व महापौर के नाम पर पोत दी सफेदी, मामला गर्माया

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्‍पताल परिसर की एक लोकार्पण पट्टिका पर लिखे हुए मकसूद अहमद के नाम पर सफेदी पोतने का मामला सामने आया है। इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। साथ ही मामले की जांच कर असामाजिक तत्‍वों पर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

बीकानेर के वरिष्‍ठ साहित्‍यकार, व्‍यंग्‍यकार बुलाकी शर्मा ने बताया कि वे पीबीएम अस्‍पताल के मुख्‍य द्वार के सामने बने मेडिकल्स स्टोर्स से दवा लेने गया। अकस्मात मेरी नजर दीवार पर लगी लोकार्पण पट्टिका पर पड़ी। इन मुख्‍यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण केंद्रों का लोकार्पण नगर विकास न्यास, बीकानेर के स्वर्ण जयंती वर्ष 2012 में किया गया था। पट्टिका में लोकार्पण करने वाले वित्‍त आयोग, राजस्थान सरकार के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला का नाम चमक रहा है। किंतु नगर विकास न्यास, बीकानेर के तत्कालीन अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद के नाम पर किसी कुत्सित मनोवृति के व्यक्ति ने सफेदी पोत दी है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि चार-पांच महीने पहले रात को ऐसा किया गया। उन्हें तो सुबह पता चला। बहुत क्‍लेश हुआ यह देखकर। हमारे शहर बीकानेर की सांझा संस्कृति को हमें मिसाल बनाए रखना है। हम हमारी बीकानेरियत बचाए रखनी है, भाईचारा बनाए रखना है और असहिष्णु लोगों से संभल कर रहना है। सभी से यही विनम्र अनुरोध है। नगर निगम, बीकानेर से आग्रह है कि वह लोकार्पण पट्टिका के साथ नियतन की गई गड़बड़ी पर तत्काल संज्ञान लें और उसे पूर्व की भांति कराए। ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हों, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!