






बीकानेर Abhayindia.com लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 25वें स्थापना दिवस पार्टी की बीकानेर इकाई ने रजत जयंति उत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर पार्टी के बीकानेर जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर रजत जयंति उत्सव मनाया और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने कहा कि बिहारी में मिली जीत से लोजपा (रामविलास) में ऊर्जा का संचार हुआ है। उत्साहित कार्यकता अब राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ खड़े होकर पार्टी को नई दिशा देंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिये समर्पित भाव से अपनी भागीदारी निभाएं। इससे राजस्थान में होने जा रहे आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार ने भी संबोधित किया। वहीं, जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी ने कहा कि लोजपा (आर) राष्ट्र उत्थान और जनसेवा के लिये समर्पित पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मंशा के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी स्थापना स्थापना दिवस के रजत जयंति उत्सव के तहत शहरभर में पोस्टर बैनर लगाये गये है। रजत जयंति उत्सव उत्सव के तहत आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृखंला के तहत शनिवार गौवंश और पीडि़त जन की सेवा की जायेगी। रविवार को राष्ट्रीय उत्थान में पार्टी की भागीदारी पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। सोमवार को रक्तदान शिविर और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंगलवार और बुधवार को एसआइआर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार को आयोजित रजत जयंति उत्सव कार्यक्रम में बरकत अली, पुष्पा मेघवंशी, सुनिता नायक, शंकर वासवानी, अन्नु गहलोत, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, गोविन्द औझा, नाजनीन, बाल किशन, पप्पूराम, ढालाराम गोदारा, विशाल औझा, रामेश्वर लाल साध, इमरान सिसोदिया, मोहिनी सांखला, महेश उपाध्याय, प्रकाश औझा, शिवानी सांखला, सुशीला देवी समेत बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।


