HometrendingBikaner Crime : खाद्य उत्‍पादों की कंपनी के साथ लाखों की धोखाधड़ी,...

Bikaner Crime : खाद्य उत्‍पादों की कंपनी के साथ लाखों की धोखाधड़ी, महिला सहित तीन जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में खाद्य उत्‍पादों की कंपनी के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी नागणेची स्‍कीम पवनपुरी निवासी अंकित बाफना पुत्र विनोद बाफना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैंने व राजीव सोनी ने ड्राई फ्रूट्स और अन्‍य खाद्य उत्‍पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, थोक बिक्री एवं वितरण की कंपनी स्‍थापित की थी। इसमें अकाउंटिंग का काम पूरा राजीव सोनी के जिम्‍मे था। बैंक स्‍टेटमेंट, बिक्री रजिस्‍टर, खरीद रजिस्‍टर, स्‍टॉक रिकॉर्ड और देनदारों की सूची की गहराई से जांच की तब पता चला की कंपनी के साथ बड़ी धोखाधड़ी की गई है। राजीव सोनी ने बोर्ड की कोई अनुमति लिए बिना कंपनी के खातों में 57,40,000 रुपए अलग-अलग तारीखों में निकालकर कभी अपने पिता मनोहर सोनी के खाते में, कभी अपनी माता अरुणा सोनी के खाते में और कभी अपने ही व्‍यक्तिगत खाते में ट्रांसफर कर दिया था। राजीव सोनी ने अपने माता-पिता मनोहर सोनी और अरुणा सोनी के साथ मिलकर संगठित और पूर्व नियोजित तरीके से कंपनी में धोखाधड़ी, गबन, स्‍टॉक चोरी, नकद दुरुपयोग कर कंपनी को नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर राजीव सोनी, मनोहर सोनी व अरुणा सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जिले सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular