Friday, May 15, 2026
Hometrendingएमएस कॉलेज में 77वां एनसीसी दिवस उत्‍साहपूर्वक मनाया, विभिन्‍न कार्यक्रम हुए आयोजित

एमएस कॉलेज में 77वां एनसीसी दिवस उत्‍साहपूर्वक मनाया, विभिन्‍न कार्यक्रम हुए आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एम. एस. कॉलेज में 77वां एनसीसी दिवस उत्‍साहपूर्वक मनाया गया। इसमें प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस, प्रोफसर श्रीकांत व्यास और सीटीओ डॉ ऋचा मेहता उपस्थित रहे। कैडेट्स ने कई तरह की प्रस्तुतियां दी। जिसमें से एक कैडेट गुंचा शेखावत ने राजस्थानी नृत्य और कैडेट मनीषा सियाग ओर कैडेट कृतिका सुथार ने कविता प्रस्तुत की।

प्राचार्य डॉ नवदीप सिंह बैंस ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत ही हर्ष उल्लास का दिन है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह कॉलेज में एनसीसी की घुड़सवारी विंग को भी शुरू करना चाहते है, जिसके लिए वे प्रयासरत हैं। प्रोफेसर श्रीकांत व्यास ने कैडेट्स को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी गीत गाया गया। प्री आरडी कैंप में एमएस कॉलेज के एनसीसी के 4 कैडेट्स ने भाग लिया। जिसमें से कैडेट संगीता मूंड का चयन कर्तव्य पथ के लिए हुआ। कैडेट रिया भाटी का चयन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (डेजर्ट सफारी) में हुआ। कैडेट रमन कंवर और कैडेट बसंती सारण का चयन आर्मी डे परेड में हुआ। यह जानकारी सीटीओ डॉ ऋचा मेहता ने प्राचार्य को दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!