Hometrendingडॉ. सुनीता नैण को वनस्थली विद्यापीठ से अंग्रेजी विषय में मिली डॉक्टरेट...

डॉ. सुनीता नैण को वनस्थली विद्यापीठ से अंग्रेजी विषय में मिली डॉक्टरेट की उपाधि

बीकानेर Abhayindia.com एस.बी.आई. के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक रामकरण चौधरी की पुत्री डॉ. सुनीता नैण को वनस्थली विद्यापीठ, जयपुर से अंग्रेज़ी विषय में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह उपाधि बनस्थली विद्या पीठ की डाक्टर तमिशा मिश्रा के मार्गदर्शन में साहित्य के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित लेखकों के कृतियों पर किए गए शोध के लिए प्रदान की गई है।

उनका शोध विषय था – “डायासपोरा ऑफ़ द इंडियन सबकॉन्टिनेंट: डायनामिक्स ऑफ़ कल्चर इन झुम्पा लाहिड़ी’ज़ द लोलैंड, मोहसिन हमीद’ज़ द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट एंड खालिद हुसैनी’ज़ द काइट रनर।” उनके शोध कार्य को अकादमिक जगत में इसकी गहनता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और समसामयिक प्रासंगिकता के लिए विशेष रूप से सराहा गया है। डॉ. सुनीता की इस उपलब्धि से बीकानेर और उनके परिवार में गर्व एवं प्रसन्नता की अनुभूति है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular