Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअवैध खनन रोकथाम में नाकाम बीकानेर, खनि अभियंता पर गिरी निलम्बन की...

अवैध खनन रोकथाम में नाकाम बीकानेर, खनि अभियंता पर गिरी निलम्बन की गाज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बड़े पैमान पर चल रहे अवैध खनन के मामले में जिले के खनि अभियंता महेश पुरोहित पर गिरी निलम्बन की गाज। जानकारी के अनुसार बीकानेर में जिप्सम बजरी के अवैध खनन की रोकथाम और जुर्मान वसूली में ढि़लाई बरतनें की शिकायतों के बाद खान एवं पेट्रोलियम विभाग के संयुक्त शासन सचिव अरविन्द सारस्वत एक ने आदेश जारी कर खनि अभियंता महेश पुरोहित को निलम्बित कर दिया।

आदेश के अनुसार महेश प्रकाश पुरोहित, खनि अभियंता, खान एवं भूविज्ञान विभाग, बीकानेर के विरूद्ध राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 अन्तर्गत अनुशासनिक कार्यवाही किया जाना विचाराधीन है। इसलिये महेश पुरोहित को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन काल में महेश प्रकाश पुरोहित, खनि अभियंता का मुख्यालय निदेशालय, खान एवं भूविज्ञान विभाग उदयपुर रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!